उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन कर 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (अंडर 17 बालिका वर्ग) में हरियाणा को 20-1 गोल से रौंद कर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता गुजरात के सोमनाथ में खेली जा रही है। उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल वाराणसी की प्रीति यादव, प्रीति पटेल, काजल पटेल, स्नेहा चौहान और मानसी यादव ने शानदार खेल दिखाया। टीम के मैनेजर परमेंद्र सिंह हैं। पांचों खिलाड़ी विकास इंटर कॉलेज की छात्रा हैं और डॉ आशा सिंह की देखरेख में परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में प्रवीण कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।