फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: थाईलैंड के 138 साल पुराने विवि के साथ समझौता करेगा बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू थाईलैंड के 138 साल पुराने विश्वविद्यालय महाचुलालोंगकोर्न राजविद्यालय के साथ बौद्ध अध्ययन के लिए समझौता करेगा। 1887 में बने इस विवि का एक विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बीएचयू के कला संकाय स्थित पालि एवं बौद्ध अध्ययन विभाग में पहुंचा। यहां पर भारत और थाईलैंड के बीच पालि भाषा और थेरवाद बौद्ध परंपरा के माध्यम से भाषाई, दार्शनिक और सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने रिसर्च के साथ ही छात्र और प्रोफेसर एक्सचेंज की प्रक्रिया को स्वीकारा। संयुक्त सम्मेलन और अनुवाद कार्य की मदद से शैक्षणिक सहयोग के माध्यम से दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर ही रखना है। इन सब मुद्दों पर समझौता ज्ञापन की सहमति बनाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने बीएचयू की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा और बौद्ध अध्ययन के क्षेत्र में इसके योगदान की सराहना की। कहा कि बीएचयू ने एमसीयू के थेरवाद परंपरा और विपस्यना साधना के संरक्षण और संवर्धन में अच्छी भूमिका निभाई है।
थाईलैंड से आईं विभागाध्यक्ष डॉ. फ्रमहा युत्थना सिरीवान और बीएचयू के पालि एवं बौद्ध विभाग के हेड डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा कि यह प्रस्तावित सहयोग वैश्विक बौद्ध अध्ययन को नई दिशा देगा। भारत तथा थाईलैंड के बीच सांस्कृतिक पुल को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें