फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विकास का खाका खींचेगा बीएचयू, मालवीय गेट से डाफी कॉरिडोर तक का होगा सुंदरीकरण

Mon, 29 Jun 2026 04:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मालवीय गेट से डाफी कॉरिडोर तक के क्षेत्र का सुंदरीकरण किया जाएगा, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग की सूरत बदल जाएगी। यह कदम स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। 
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के विशेषज्ञों की मदद से नगर निगम शहर का विकास करेगा। नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने और पर्यावरण को ध्यान में रखकर शहरी विकास की रूपरेखा तय की जाएगी। काशी को एक स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में काम होगा। 

विज्ञापन


मालवीय गेट से डाफी कॉरिडोर तक के क्षेत्र का सुंदरीकरण किया जाएगा, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग की सूरत बदल जाएगी। इसके अतिरिक्त, कंदवा ड्रेनेज परियोजना को विकसित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जलभराव की समस्या से निजात दिलाना है।   

यह कदम स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। शहर के कुंडों (तालाबों) के इको-सिस्टम को विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। पुराने सोतों को खोलकर कुंडों को प्राकृतिक जल से भरा जाएगा, जिससे भूगर्भीय जलस्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुंडों का सुंदरीकरण भी किया जाएगा, जिसमें पक्के निर्माण, बैठने के लिए बेंच और फव्वारे जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। यह पहल शहर की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाने के साथ-साथ जल संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

सफाई और निराश्रित पशुओं पर नियंत्रण के लिए दोनों मिलकर काम करेंगे। डोमरी में शहर का सबसे बड़ा मियावाकी अर्बन फॉरेस्ट (शहरी वन) विकसित किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें