फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इंटर कॉलेज में पहुंची बीएचयू की टीम, डिजाइन नवाचार से रूबरू हुए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में मंगलवार को बीएचयू डिजाइन इनोवेशन सेंटर की टीम पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को नवाचार, उद्यमिता और नए युग की सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। टीम ने बताया कि डिजाइन नवाचार समय की मांग है। इस क्षेत्र में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भागीदारी करते रहने की जरूरत है। स्कूल इनोवेशन काउंसिल पहल के माध्यम से आयोजित डेवलपिंग इनोवेशन कल्चर एंड आंत्रप्रेन्योरशिप (डीआईसीई) कार्यक्रम में बीएचयू व्यावहारिक कला विभाग के प्रो. मनीष अरोड़ा के निर्देशन वाली टीम ने विद्यार्थियों को नवाचार के महत्व बताया। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए नया दृष्टिकोण अपनाने के बारे में प्रेरित किया। डिजाइन इनोवेशन सेंटर बीएचयू से जुड़े मेंटर सार्थक गुप्ता ने क्वींस इंटर कॉलेज में छात्रों को अवसरों की पहचान कर उद्यमशील सोच विकसित करने की बात कही। संवाद के दौरान विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता की अवधारणाओं से परिचित कराया गया। प्रो. मनीष ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें