फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के छात्रों ने किया इसरो अंतरिक्ष स्टेशन का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश का युवा संगम दल बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र म्यूजियम को देखा। केरल के तिरुवनंतपुरम में छात्रों ने चंद्रयान, गगनयान और आदित्य एल-1 जैसे मिशन की बारीकियों को समझा। ‘कलाम कॉर्नर’ में भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के संघर्ष और वैज्ञानिक योगदान को सुनकर युवा प्रेरित हो उठे। भारत के सैटेलाइट अभियान के ऐतिहासिक पक्षों और उपलब्धियों पर फिल्म भी दिखाई गई। भ्रमण के दौरान छात्रों ने वीएसएससी के स्पेस म्यूजियम का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने भारत के शुरुआती रॉकेट प्रक्षेपण से लेकर आधुनिक उपग्रह प्रक्षेपण यानों के ऐतिहासिक सफर को भी देखा। दल के नेतृत्वकर्ता डॉ. बाला लखेंद्र ने बताया कि यह दौरा छात्रों में वैज्ञानिक चेतना को भरेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें