बीएचयू के छात्रों ने लंका थाना का घेराव कर विरोध दर्ज किया। आरोप लगाया कि जिला बदर अपराधी पुलिस के सामने फरार हो गया और कार्रवाई नहीं की जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द गिरफ्तारी की जाए नहीं तो बड़ा विरोध किया जाएगा।
बीएचयू स्थित अस्पताल में जिलाबदर किये गए भभुआ , बिहार निवासी अभिषेक उपाध्याय व उसके साथियों द्वारा बीएचयू से पोस्ट डाक्टरोल कर रहे सौरभ राय को गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई न होने पर सोमवार को थाने का घेराव किया गया।
विज्ञापन
दरअसल बीते शुक्रवार को गुंडा एक्ट में जिलाबदर बिहार के भभुआ निवासी अभिषेक ने बीएचयू स्थित सर सुन्दरलाल अस्पताल में पीडीएफ कर रहे सौरभ राय को जान से मारने की धमकी दी। बात बढ़ी तो अपने साथी क्षितिज उपाध्याय व 10 अन्य को मौके पर बुला लिया।
इधर सौरभ ने भीड़ देख तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी । बीएचयू चौकी इंचार्ज घटना स्थल पर पहुंचकर जिलाबदर अभिषेक उपाध्याय को पकड़ने का प्रयास किया। एक पुलिसकर्मी ने ज्यों पकड़ा वह तुरंत हाथ छुड़ाकर बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी मौके पर छोड़ भाग गया।
विज्ञापन
मामले में 4 दिन बाद भी जब लंका इंस्पेक्टर टालमटोल करते रहे और कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित छात्रों का समूह विरोध मार्च करते हुए लंका थाने पहुंच और थाने का घेराव किया । आक्रोशित छात्रों ने लंका पुलिस पर अपराधी को सह देने का आरोप लगाया और जिलाबदर अभिषेक उपाध्याय की गिरफ्तारी की मांग की।