फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू : केंद्रीय कार्यालय का गेट बंद कर धरने पर बैठे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में राजनीति विज्ञान विभाग में शोध प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को केंद्रीय कार्यालय का गेट बंद कर धरना दिया। उनका कहना था कि दो दिन पहले प्रभारी कुलपति को दिए गए ज्ञापन पर भी बीएचयू प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। चेतावनी दी कि जब तक शोध प्रवेश परीक्षा का परिणाम निरस्त नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों राजनीति विज्ञान विभाग के तहत शोध प्रवेश परीक्षा के बाद जो परिणाम जारी किया गया, उसमें नियमों की अनदेखी की गई है। मंगलवार को कुलपति को ज्ञापन देकर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग की गई थी। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन बीएचयू प्रशासन ने समयसीमा बीतने के बाद भी एक्शन नहीं लिया। इधर, धरने की सूचना मिलते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य वहां पहुंचे और छात्रों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। देर शाम 19 जून को विभागाध्यक्ष के साथ बातचीत का आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। कुलसचिव ने कार्यवाहक वीसी से छात्रों की बात कराई और आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें