फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका, उमंग फार्मेसी पर कार्रवाई की मांग

Fri, 05 Aug 2022 06:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सर सुंदरलाल चिकित्सालय स्थित उमंग फार्मेसी मामले को लेकर छात्रों ने शुक्रवार को सिंह द्वार पर बीएचयू प्रशासन का पुतला फूंका।
विज्ञापन
छात्रों ने बीएचयू प्रशासन का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित सर सुंदरलाल चिकित्सालय में उमंग फार्मेसी मामले को लेकर छात्रों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। मामले में उदासीनता बरतने के आरोप में छात्रों ने शुक्रवार को सिंह द्वार पर विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका। सीएजी जांच की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उमंग फार्मेसी को अनुचित 2.44 करोड़ रुपए का लाभ देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


इसके पहले भी छात्रों ने कुलपति से केंद्रीय कार्यालय में जाकर कार्रवाई की मांग के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा था। छात्रों की मांग है कि भ्रष्टाचार में लिप्त उमंग फार्मेसी पर तत्काल करवाई करें। उमंग फार्मेसी द्वारा भ्रष्टाचार कर जो भी रुपए लूटे गए हैं उनकी रिकवरी की जाए। जिससे बीएचयू की साख बची रहे। कहा कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक आंदोलन चलता रहेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें