समझौता ज्ञापन के अंतर्गत दोनों संस्थान पेटेंट व बौद्धिक संपदा अधिकार के लिए संयुक्त रूप से आवेदन करेंगे। इस सहमति से शोधकर्ताओं को आईपीआर व पेटेंट के आवेदन व उन्हें हासिल करने में होने वाली जटिलताओं व चुनौतियों से निपटने में भी मदद मिलेगी।
बीएचयू का अन्य संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने पर कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन का विशेष जोर है, ताकि बीएचयू के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए नए अवसर पैदा हो व उच्च गुणवत्ता के अनुसंधान को अंजाम दिया जा सके। आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने कहा कि दोनों संस्थानों के पारस्परिक हित के लिए सहयोग का ये नया दौर है। बीएचयू और आईआईटी बीएचयू के बीच यह सहमति दोनों स्थानों के विकास की प्रतिबद्धता का परिणाम है।