काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से विश्व महिला दिवस पर 8 और 10 मार्च को खेलकूद स्पर्धाओं का आयोजन परिसर स्थित एंफीथियेटर में होगा। इसमें काशी हिंदू विश्वविद्यालय और इससे संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं की छात्राओं के अलावा शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक महिलाएं और उनके परिवार की महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं। इसमें खेलने के लिए महिलाओं को पंजीकरण कराना होगा। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए एक स्कैनर भी जारी किया गया है। बताया कि 8 मार्च को योगा, जुंबा, म्यूजिकल चेयर की स्पर्धा जबकि 10 मार्च को बैडमिंटन, स्लो साइकिल रेस, 50 मीटर दौड़ और रस्साकसी की स्पर्धाएं होंगी। यह प्रतियोगिता डॉ. विभूति नारायण सिंह इंडोर स्टेडियम और एंफीथियेटर के एथलेटिक्स मैदान पर खेली जाएगी।