फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए बटुकों ने की प्रार्थना

विज्ञापन
टीम इंडिया की जीत के लिए वैदिक पाठ कर कामना करते अहिल्याबाई घाट पर बटुक । अमर उजाला
विज्ञापन
जहां एक तरफ पूरे देश में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए अनेक आयोजन किए जा रहे हैं, वहीं धर्म नगरी काशी में संस्कृत बटुक क्रिकेट टीम ने दोपहर मां गंगा का अभिषेक कर टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। शनिवार को शास्त्रार्थ महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. पवन शुक्ला के नेतृत्व में बटुकों ने भारतीय टीम की जीत के लिए अहिल्याबाई घाट पर विशेष हवन, पूजन और अभिषेक किया। आचार्य विकास दीक्षित और संजय उपाध्याय के नेतृत्व में वेद मंत्रों का पाठ हुआ। हवन के पश्चात बटुक क्रिकेट टीम ने गंगा में शुक्लयजुर्वेद के मंत्रों के साथ अभिषेक किया। इस मौके पर संस्था के निदेशक डाॅ. गणेश दत्त शास्त्री, अवशेष पांडेय कल्लू महाराज, बृजेश शुक्ला, विशाल शास्त्री, आकाश पाठक, सुनील शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें