फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान: शास्त्रीय प्रथम वर्ष का था छात्र, फोन नहीं उठाने पर पिता ने किया ये काम...

Thu, 22 Dec 2022 11:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पश्चिम बंगाल के रविंद्रनागर न्यू टाउन के रहने वाले हरिदास पॉल का बेटा कनई पॉल (20) बीएचयू का शास्त्रीय प्रथम वर्ष में पढ़ाई करता था। वह छित्तूपुर में हीरा पटेल के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता था। पिता ने कई बार फोन किया लेकिन नहीं उठा।
विज्ञापन
BHU के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर स्थित किराये के मकान में रहने वाले बीएचयू के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार की देर रात जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के रविंद्रनागर न्यू टाउन के रहने वाले हरिदास पॉल का बेटा कनई पॉल (20) बीएचयू का शास्त्रीय प्रथम वर्ष में पढ़ाई करता था। वह छित्तूपुर में हीरा पटेल के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता था। पिता ने कई बार फोन किया लेकिन नहीं उठा।  इस पर पिता ने उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों से संपर्क किया। उसके साथी मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज लगान पर जवाब नहीं मिलने पर रोशनदान से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर लंका बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है। छात्र के परिजनों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें