फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU ने रोकी काउंसिलिंग: एनटीए और छात्रों के डेटा में अंतर, नहीं जारी हुई दूसरी सूची, अबतक इतनी सीटें भरीं

Wed, 09 Aug 2023 08:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू  में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। एनटीए और छात्रों के डेटा में असमानता होने के कारण दूसरी सूची जारी नहीं हुई। बीएचयू की एडमिशन कमेटी अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू ) में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चल रही काउंसिलिंग की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। एनटीए और छात्रों के डेटा में असमानता होने के कारण दूसरी सूची जारी नहीं हुई। डेटा मिलान के बाद दूसरी मेरिट सूची 11 अगस्त को जारी की जाएगी। पहली सूची की दाखिला प्रक्रिया में 50 फीसदी सीटें भर चुकी हैं।

विज्ञापन


स्नातक की पहली सूची के चयनित 50 फीसदी अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा कर दिया है। अब खाली सीटों की सूची तैयार कराई जा रही है। बुधवार को अभ्यर्थी दूसरी सूची का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम सूची नहीं आने से निराशा हाथ लगी। परीक्षा नियंता विभाग ने अभ्यर्थियों को बताया कि एनटीए की ओर से दिए गए डेटा और छात्रों के डेटा में काफी अंतर है।

दूसरी सूची को फिलहाल जारी नहीं किया गया है। बीएचयू की एडमिशन कमेटी अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान में जुटी हुई है। कई अभ्यर्थियों ने पोर्टल पर औपचारिकताएं पूरी करने में दिक्कतों की शिकायत की है। दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 10 अगस्त तक मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होगा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: श्रेया को न्याय दिलाने के लिए छात्रों ने किया हंगामा, प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी

विज्ञापन

नियमित पोर्टल देखते रहें अभ्यर्थी

बीएचयू प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह एडमिशन पोर्टल http://www.bhuonline.in को नियमित तौर पर देखते रहें। काउंसिलिंग दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। किसी भी प्रकार के परिवर्तन की सूचना पोर्टल पर दी जाएगी।
पीजी का परिणाम 11 अगस्त के बाद
बीएचयू में परास्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए पंजीकरण पूरा हो चुका है। डाटा मिलान के बाद पीजी का परिणाम 11 अगस्त के बाद पोर्टल पर जारी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें