फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी शुरू, 10 नवंबर तक जमा होगी फीस; यहां देने होंगे फॉर्म और रसीद की हार्ड कॉपी

Sun, 19 Oct 2025 03:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में नई शिक्षा नीति के तर्ज पर पहली बार सेमेस्टर परीक्षा होगी। इसमें मेजर और माइनर दोनों विषयों की परीक्षाएं होंगी। यदि छात्रों को दिक्कत होती है तो सहूलियत के लिए परीक्षा नियंता कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में दाखिले की प्रक्रिया पूरी होते ही सेमेस्टर परीक्षा की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सत्र 2025-26 में सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। परीक्षा में हिस्सेदारी के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर तय की गई है। 

विज्ञापन


परीक्षा पोर्टल https://bhuonline.in/ पर ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद फॉर्म और फीस रसीद की हार्ड कॉपी परीक्षा नियंता कार्यालय में भी जमा करनी होगी। वहीं डीन, विभागाध्यक्ष और प्राचार्यों को यह निर्देश दिया गया है कि हार्ड कॉपी भेजने से पहले एक बार अभ्यर्थियों के द्वारा भरे गए विषयों की जांच करा लें। स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के छात्रों के लिए ये सूचना जारी की गई है। इसमें पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर के वर्तमान और पूर्व छात्र और छात्रा भी परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं। 

यूजी पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा सिर्फ 16 दिन में: बीएचयू में इस बार नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर परीक्षाओं में लगने वाले दिनों को आधा कर 16 से 32 दिन तक कर दिया गया है। वहीं दो पेपर की परीक्षाओं के बीच में दो दिन से ज्यादा का अंतराल नहीं मिलेगा। यूजी पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 16 दिन तक चलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

20 नवंबर से 24 जनवरी तक परीक्षा
बीएचयू की सेमेस्टर परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होकर अगले साल 24 जनवरी तक चलेंगी। यूजी में पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 20 नवंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेगी। जबकि यूजी पहले सेमेस्टर की आठ जनवरी से 24 जनवरी, पीजी पहले सेमेस्टर की परीक्षा 8 दिसंबर से 10 जनवरी, यूजी में तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 8-24 दिसंबर, पीजी में तीसरे और यूजी के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 नवंबर से 24 दिसंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें