फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉलर्स समिट में जानी कहानी लेखन की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में बुधवार को दो दिवसीय स्कॉलर्स समिट का आगाज हुआ। पहले दिन युवाओं को अलग-अलग कहानियों के लिखने और तकनीक के माध्यम से उसके प्रचार-प्रसार के बारे में बताया गया। इस दौरान दुष्यंत सिंह ने अलग-अलग विषयों पर होने वाले शोध को यूटयूब के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

आईआईटी केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के गोपाल त्रिपाठी सभागार में आयोजित समिट में बड़ी संख्या में शोध छात्र और स्नातक, स्नातकोत्तर छात्रों ने भाग लिया। समिति का उद्घाटन करने के बाद प्रो. पीके मिश्रा, प्रो. पुनीत कुमार और प्रो. अजित कुमार ने कहा कि शोध को समाज के लिए उपयोगी बनाने और इस बारे में लोगों को जागरूक करने का इससे बेहतर प्लेटफार्म कोई नहीं हो सकता है। रिसर्च इन स्टोरी के बारे में पुणे से आए दुष्यंत सिंह ने कहानी को लिखने के बारे में बताया।
कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य तकनीकी विषय पर किए गए शोध को आसान और सरल भाषा में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। बृहस्पतिवार को भी छात्रों को शोध कार्यों को सरल और कहानी के तौर पर तैयार कर उसे डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रसारित करने की जानकारी दी जाएगी। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें