फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में बवालः मालवीय प्रतिमा पर कालिख पोतने के प्रयास में अज्ञात पर मुकदमा

Tue, 26 Sep 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू के गेट पर तैनात रहे सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू में हुए उपद्रव के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दी गई तहरीर लंका पुलिस ने एक हजार अज्ञात छात्रों के विरुद्ध पहले से दर्ज मुकदमे में शामिल कर ली गई है। यह मुकदमा लंका थानाध्यक्ष की तहरीर पर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


अब दोनों मामलों की तफ्तीश एक साथ होगी। वहीं, 22 सितंबर की रात लंका चौराहा स्थित मालवीय प्रतिमा पर कालिख पोतने के प्रयास के आरोप में बीएचयू के सुरक्षाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ  लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

23 सितंबर की रात हुए बवाल के बाद बीएचयू परिसर में शांति और कानून व्यवस्था के मद्देनजर सोमवार को भी दो एएसपी, 5 डिप्टी एसपी, 10 थानेदार, 50 दरोगा, 3 कंपनी पीएसी, 2 कंपनी सीआरपीएफ  और गैर जनपद से आए 850 महिला-पुरुष कांस्टेबल तैनात रहे।
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर निगरानी रही। पुलिस फोर्स हॉस्टलों से लेते हुए संकाय मार्ग और विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य इलाकों में चक्रमण करती रही। एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि परिसर का माहौल अब सामान्य है।

छात्रों से अपील की गई है कि वो कानून का उल्लंघन न करें और परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन

छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वालों पर नहीं हुई कार्रवाई

bhu - फोटो : अमर उजाला
23 सितंबर की रात बीएचयू में छात्र-छात्राओं पर पहले प्राक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों और फिर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस मामले में सोमवार को भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नही की गई।

इस बारेे में छात्र-छात्राओं की ओर से भी कोई तहरीर अभी नहीं दी गई है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच प्रशासन के उच्चाधिकारी कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं की तरफ  से तहरीर आएगी तो उसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें