फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के प्रो. सिद्धार्थ को राष्ट्रपति का स्नेह भोज का आमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में पालि एवं बौद्ध अध्ययन के वरिष्ठ प्रोफेसर व नव नालंदा महाविहार के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन के स्नेह भोज में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से उन्हें आमंत्रित किया गया है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड के बाद राष्ट्रपति भवन में इस स्नेह भोज का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरा मंत्रिमंडल और हर दल के नेता होंगे।
विज्ञापन

इस भव्य आयोजन में देश के कुछ चुनिंदा विश्वविद्यालयों के कुलपति, विद्वान और शिक्षाविद भी शामिल होंगे। प्रो. सिद्धार्थ सिंह को ये न्योता भारतीय डाक सेवा के विशेष प्रतिनिधि ने व्यक्तिगत रूप से लाकर दिया। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू और भारतीय डाक सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया। भारत सरकार की ओर से पिछले साल 22 अक्तूबर को प्रो. सिद्धार्थ सिंह को नव नालंदा महाविहार का कुलपति नियुक्त किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें