फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू : पीजी में दाखिले के लिए दो दिन आवेदन का मौका, तीन दिन गड़बड़ी सुधार सकेंगे अभ्यर्थी

Mon, 19 Jan 2026 05:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में पीजी में दाखिले के लिए दो दिन आवेदन का मौका है। वहीं अभ्यर्थी तीन दिन गड़बड़ी सुधार सकेंगे। मार्च के दूसरे सप्ताह में प्रवेश परीक्षा की तैयारी है। 
 
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू समेत देश के अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन के लिए केवल दो दिन का मौका है। 20 जनवरी की रात 11:50 बजे तक फाॅर्म भरे जा सकेंगे। अगर आवेदन में किसी तरह की कोई गलती हो गई हैं तो इसके लिए एनटीए की ओर से करेक्शन विंडो भी खोला जाएगा। इसके माध्यम से 23 से 25 जनवरी (तीन दिन) तक अभ्यर्थियों की ओर से गलती को सुधारा जा सकेगा।

विज्ञापन


बीएचयू में यूजी में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अन्य कोर्स को मिलाकर करीब 10 हजार सीटें हैं। वहीं, पीजी में भी आठ हजार से ज्यादा सीटें हैं। पिछले तीन साल से औसतन हर साल तीन लाख अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इस बार पीजी में प्रवेश की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के पास है। एनटीए की ओर से पीजी में जो ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं, उसमें बीएचयू की 8000 सीटों पर प्रवेश के लिए वाराणसी के साथ ही देश के विभिन्न जगहों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 

खास बात यह है कि बीएचयू कैंपस में होने वाली काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज में भी छात्रों के प्रवेश लिए जाते हैं। एनटीए की ओर से मार्च महीने में ही प्रवेश परीक्षा करवाए जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, अभी प्रवेश परीक्षा की फाइनल तिथि जारी नहीं की गई हैं लेकिन पीजी की प्रवेश परीक्षा मार्च के दूसरे सप्ताह में कराए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें