फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: बीएचयू में पीएचडी करने की सोच रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, पढ़ें- दाखिले की पूरी प्रक्रिया

Sat, 06 Dec 2025 10:16 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में पीएचडी करने की सोच रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। यदि किसी विभाग के मुख्य विषय में सीटें नहीं हैं, फिर भी पीएचडी में प्रवेश मिल जाएगा। इस खबर के जरिये समझें- पूरी प्रक्रिया...
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में यदि किसी विभाग या मुख्य विषय में पीएचडी की सीट नहीं आई है तो भी प्रवेश मिल जाएगा। बुलेटिन 2025-26 में कई मुख्य विषयों में सीटें न होने से कई अभ्यर्थियों में संदेह की स्थिति बनी हुई है। लेकिन हर विषय के साथ कई संबंद्ध विषय भी बनाए गए हैं। मुख्य विषय की 20 फीसदी सीटें इन कटेगरी से आवेदन करने वालों को दी जाएंगी। 

विज्ञापन


वहीं इससे ये भी लाभ होगा कि किसी विषय में सीटें खाली रह जाती हैं तो उन पर नियम के मुताबिक एलाइड वालों को भी प्रवेश दिया जा सकता है। जैसे कि लिंग्विस्टिक के लिए सीट नहीं है लेकिन फ्रेंच और विदेशी भाषा विभाग के तहत भी पीएचडी की जा सकती है। इसका विषयवार विवरण पीएचडी बुलेटिन में भी दिया गया है। 

विदेशी भाषा विभाग में मुख्य विषय चाइनीज है। वहीं संबंद्ध विषय में फ्रेंच, हिंदी, अंग्रेजी, लिंग्विस्टिक, पाली और बुद्धिज्म है। यानी कि चाइनीज की पूरी सीट नहीं भरी तो इन विषयों के आवेदकों को दाखिला दिया जा सकता है।

विज्ञापन

जर्मन, पर्सियन, रसियन में कोई सीट नहीं

कला संकाय स्थित जर्मन, पर्सियन, रसियन, बंगाली, कन्नड़, अरबी, उर्दू, लिंग्विस्टिक आदि के कोई एलाइड विषय नहीं बनाए गए हैं। वहीं इसमें सबसे ज्यादा संबंद्ध विषय कला-इतिहास में हैं। इसमें कला-सौंदर्य, कला इतिहास-सौंदर्य, फाइन आर्ट्स और विजुअल आर्ट्स, डिजाइन और धार्मिक अध्ययन विषय शामिल हैं। कला-इतिहास में कुल 14 सीटें हैं, जिनमें तीन सीटें एलाइड विषयों को मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें; BHU: ट्रॉमा सेंटर में अब आठ घंटे की जगह 14 घंटे मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा, 15 दिसंबर से शुरू होगी ये व्यवस्था
विज्ञापन

कला और विज्ञान के सबसे ज्यादा एलाइड वाले विषय

  • टूरिज्म मैनेजमेंट - बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, हॉस्पिटैलिटी, अर्थशास्त्र, विदेशी भाषा और बुद्धिस्ट स्टडी को संबंद्ध विषय बनाया गया है।
  • फिजिक्स - इलेक्ट्रॉनिक्स, नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी, एस्ट्रो फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी, मटेरियल साइंस, गणित, अप्लाइड फिजिक्स, बायो फिजिक्स, मेडिकल फिजिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, एनवार्यमेंट, फॉरेसिंक साइंस और जियो फिजिक्स
  • जूलॉजी - बायो केमेस्ट्री, बायो टेक, मॉलिक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स, बायो इंफॉर्मेटिक्स और माइक्रोबायोलॉजी।
  • बायो केमेस्ट्री - केमेस्ट्री, जूलॉजी, मॉलिक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स, लाइफ साइंस, अप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी, इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, क्लीनिक बायो केमेस्ट्री, बायो साइंस, अप्लाइड बायो केमेस्ट्री, पब्लिक हेल्थ, बायो केमिकल इंजीनियरिंग, बायो मेडिकल इंजीनियरिंग और जनरल मेडिसीन।
  • फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी - फूड साइंस, फूड टेक्नोलॉजी, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी और पोस्ट हार्वेस्ट टेक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें