आरक्षित वर्ग समेत सभी प्रमाणपत्रों के लिए अंडरटेकिंग
10 जून तक चलने वाले पीजी रजिस्ट्रेशन के दौरान यदि कोई ऐसा प्रमाणपत्र जो नहीं है तो उसके लिए अंडरटेकिंग दी जा सकती है। बीएचयू की ओर से एक अंडर टेकिंग फॉर्म भी जारी कर दिया गया है। एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्र और छात्राओं को इसे भरकर देना अनिवार्य है। अंडर टेकिंग में ये भी बताना है कि पीजी बुलेटिन के मुताबिक, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान भरीं गईं सभी जानकारियां सही हैं।