फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू : स्पॉट राउंड में फीस जमा करने के लिए एक दिन का मौका और

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रविवार मध्य रात्रि तक अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑनलाइन फीस का भुगतान
विज्ञापन

पहले 12 से 14 सितंबर तक दिया गया था सीट आवंटन और फीस जमा करने का समय
नंबर गेम :

17 सितंबर के बाद दूसरा स्पॉट राउंड हो सकता है
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्पॉट राउंड में फीस भुगतान के लिए छात्र-छात्राओं को एक दिन का और मौका मिला है। अब वे रविवार मध्य रात्रि तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। इससे पूर्व स्पॉट राउंड में सीट आवंटन और फीस जमा करने के लिए 12 से 14 सितंबर की समयसीमा थी, जिसमें फीस जमा करने की तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर रात कर दी गई है। 17 सितंबर के बाद बीएचयू खाली सीटों के लिए स्पॉट के दूसरे चरण की शुरुआत कर सकता है।
बीएचयू मुख्य कैंपस और संबद्ध महाविद्यालयों की 7712 स्नातक सीटों पर प्रवेश के लिए इस बार 97 हजार के आसपास रजिस्ट्रेशन हुए थे। 17 अगस्त से शुरू हुई सीट आवंटन प्रक्रिया के दौरान चार राउंड के बाद 13 और 14 सितंबर को 6600 के करीब छात्र-छात्राओं ने फिजिकल रिपोर्टिंग की। 12 से 14 सितंबर तक स्पॉट राउंड के लिए सीट आवंटन और फीस भुगतान भी चलता रहा। बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति ने शनिवार को समाप्त हो रही फीस भुगतान की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 को मध्य रात्रि तक कर दिया। स्नातक की 1500 सीटों के लिए स्पॉट राउंड चलाया जाना है।
विज्ञापन

दूसरी ओर बीएचयू ने फिजिकल रिपोर्टिंग और स्पॉट राउंड में सीट आवंटन पर फोकस कर लिया है। माना जा रहा है कि दूसरे स्पॉट राउंड का संचालन पहले चरण के स्पॉट के फीस भुगतान पर निर्भर करेगा। प्रवेश समिति के अधिकारियों को उम्मीद है कि यूजी की सीटें पहले स्पॉट में ही भर जाएंगी। मगर, किसी परिस्थिति में कुछ सीटें खाली रह गईं और स्पॉट राउंड चलाने की जरूरत पड़ी तो उस पर 17 सितंबर के बाद विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

यूजी के अभ्यर्थी फीस भुगतान के बाद सीधे दाखिला ले रहे हैं। जिस तरह से एडमिशन हो रहा है, अनुमान है कि पहले स्पॉट राउंड के बाद सभी सीटें भर जाएंगी। इसके बाद भी अगर जरूरत पड़ी तो 17 सितंबर के बाद स्पॉट का दूसरा चरण शुरू किया जा सकता है। - प्रो. भास्कर भट्टाचार्य, चेयरमैन केंद्रीय प्रवेश समिति बीएचयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें