बीएचयू स्थित भोजपुरी अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. प्रभाकर सिंह ने मॉरीशस में आयोजित ‘भोजपुरी महोत्सव’ में शोध पत्र प्रस्तुत किया। 6, 7 और 8 मई को माॅरीशस सरकार की ओर से आयोजित भोजपुरी महोत्सव में प्रो. प्रभाकर सिंह ने ‘जनपदीय अध्ययन की चेतना और भोजपुरी जनपद’ विषयक शोध पत्र पढ़ा। इसमें उन्होंने भोजपुरी जमीन, जन और जन संस्कृति के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की। भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन माॅरीशस की अध्यक्ष सरिता बुधु और महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट माॅरीशस के साथ मिलकर भोजपुरी अध्ययन केंद्र, बीएचयू में शोध के नवाचार पर भी परिचर्चा हुई। महोत्सव में भारत, सूरीनाम, फिजी, नाइजीरिया, डरबन, नीदरलैंड, नेपाल, त्रिनिदाद सहित कई देशों के भोजपुरी प्रेमियों ने भाषा, संस्कृति, विचार, कला और कवियों ने संगीत के माध्यम से प्रस्तुति दी।