फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में आरोपी प्रोफेसर का कमरा खाली कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग में छात्राओं संग अश्लील हरकत के आरोप में अनिवार्य सेवानिवृत्ति पाने वाले प्रो. शैल कुमार चौबे के विभाग का कमरा बृहस्पतिवार को खाली करा लिया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके कमरे, प्रयोगशाला आदि को अपने कब्जे में ले लिया। इनके निर्देशन में शोध करने वाले छात्र-छात्राओं के बारे में जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा, इससे कि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

बीएचयू में 2018 में छात्राओं के शैक्षणिक टूर के दौरान प्रो. चौबे पर छात्राओं ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए कुलपति से इसकी शिकायत थी। इसके बाद जांच कमेटी का गठन हुआ, जिसमें छात्राओं के साथ ही प्रो. चौबे का बयान दर्ज कराया। कुलपति के निर्देश पर रिपोर्ट को कार्यकारिणी परिषद की बैठक में रखा गया। मामले में प्रो. चौबे को जबरन सेवानिवृत्त करने का आदेश जारी किया गया। अब करीब डेढ़ साल के बाद बृहस्पतिवार को विभाग में प्रो. चौबे का क मरा खाली करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें