बीएचयू परिसर में तिरंगा लगाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे एक छात्र की तबीयत शुक्रवार दोपहर बिगड़ गई। मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने छात्र की जांच की। दोपहर में चीफ प्रॉक्टर ने अनशन स्थल पर पहुंचकर जूस पिलाया, तब छात्र ने अनशन समाप्त किया। तिरंगा लगवाने के लिए छात्र कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। मांग नहीं मानी गई तो मुख्य द्वार पर बुधवार से अनशन शुरू कर दिया। बीएचयू के छात्र विवेक सिंह की तबीयत बिगड़ गई। विवेक ने बताया कि जब तक मांगें नहीं मान ली जाती हैं, तब तक अनशन समाप्त नहीं करेंगे। वहीं, चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि छात्र की मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। नियमानुसार फैसला लिया जाएगा। इस आश्वासन पर छात्र मान गए और जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया गया।