बीएचयू प्रबंध शास्त्र संस्थान में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव उन्नयन में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा निखरकर सामने आई। कला, साहित्य के साथ ही सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बनाया। सोमवार को समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
संस्थान के सांस्कृतिक क्लब विजवायर्स की ओर से आयोजित महोत्सव में एकल-समूह गायन और नृत्य के साथ ही पाॅट-पेंटिंग, मिमिक्री, पेपर बैग मेकिंग, टी-शर्ट पेंटिंग, निबंध लेखन, क्विज में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। फैशन वाॅक पर भी उनकी प्रतिभा देखते बनी। संस्थान के निदेशक प्रो. आशीष बाजपेई और संकाय प्रमुख प्रो. एचपी माथुर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में प्रो पीएस त्रिपाठी, प्रो. एसके दुबे, छात्र सलाहकार डॉ. शशि श्रीवास्तव, डॉ. राज किरण प्रभाकर, डॉ. आनंदिता चक्रवर्ती मौजूद रहीं।