फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU News : बीएचयू में वाद विवाद प्रतियोगिता में राशि और मोक्ष को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू में स्टूडेंट वेलनेस सेल की ओर से आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में मेडिकल छात्रों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। किन्नर समाज की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पक्ष-विपक्ष में अपनी बात रखी। इस दौरान विजेताओं में एमबीबीएस वर्ग से राशि वर्मा और मोक्ष शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। आयुर्वेद वर्ग के दिव्य कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बीएचयू एनॉटमी विभाग की प्रोफेसर रोयाना सिंह के देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस के साथ ही नर्सिंग के विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। आईएमएस बीएचयू निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने इस तरह के प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। वाराणसी के ट्रांसजेंडर समुदाय की अध्यक्ष सलमा चौधरी ने समुदाय और उसके सदस्यों से जुड़ी जानकारी साझा की। प्रो. रोयाना सिंह ने कहा कि डॉक्टर और शोधकर्ता कैरियोटाइपिंग, प्राइमर आधारित पीसीआर और क्यूएफ पीसीआर जैसी तकनीकों के माध्यम से यौन विकास के विकारों के विभिन्न रूपों (डीएसडी जिसे पहले इंटरसेक्स कहा जाता था) के निदान में सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रो. एसपी मिश्रा, प्रो. रीता सिंह, प्रो. सुनीता सिंह, डॉ. ललित मोहन अग्रवाल, डॉ. मोना श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें