फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सफाईकर्मियों की ड्यूटी दूसरे इलाकों में लगी, देर शाम तक पड़ा रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आगमन के चलते शहर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। कई जगहों से कूड़ा देर से उठा। देर शाम तक कूड़ा घरों में कूड़े का ढेर लगा रहा। पीएम के रूट के आसपास के इलाकों को छोड़कर बाकी जगहों पर सफाई व्यवस्था पर असर पड़ा। प्रमुख मार्गों को नगर निगम ने काफी चमकाया था, लेकिन गलियों में गंदगी पसरी रही। सोनिया कूड़ा घर में देर शाम तक कूड़ा पड़ा रहा। लल्लापुरा, जोल्हा, जक्खा, बजरडीहा, पितरकुंडा, कज्जाकपुरा इलाकों में सफाई व्यवस्था पर असर पड़ा। वीआईपी ड्यूटी के चलते अधिकांश सफाई कर्मियों को अपने वार्ड छोड़कर दूसरे इलाकों मेंं जाना पड़ा। ज्यादा देर तक सड़क पर कूड़ा रहने से जानवरों ने उसे फैला दिया था। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि कई जगहों से कूड़ा गाड़ियां देर से निकलीं। वीआईपी विजिट पर ट्रैफिक रोक दिया जाता है। इससे बचने के लिए वीआईपी चले जाते हैं तब कूड़ा गाड़ियां निकलती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें