फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU News:बीएचयू में आधुनिक प्रबंधन और आचार्य चाणक्य पर कोर्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र की ओर से आधुनिक प्रबंधन और आचार्य चाणक्य विषयक पाठ्यक्रम की शुरुआत सोमवार को हो गई। तीन सप्ताह तक चलने वाले पाठ्यक्रम में देशभर से असिस्टेंट प्रोफेसर, कॉर्पोरट क्षेत्र से जुड़े लोगों, सेवानिवृत्त कर्मचारी, शोध छात्रों सहित 70 लोगों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

प्रबंधशास्त्र के डॉ. एसपी वर्मा ने पहले दिन अर्थशास्त्र के 15 अध्यायों में उपलब्ध भारतीय प्रबंधन संबंधी सूत्रों से अवगत कराया। साथ ही मनुष्य के निर्माण, संस्थागत प्रबंधन, मानव संसाधन, योजना निर्माण, योजना के क्रियान्वयन, राज्य निर्माण, राज्य संचालन, कर्मचारियों के नियोजन, नियंत्रण आदि के बारे में जानकारी दी। दुबई के चार्टड एकाउंटेंट आर वेंकट शास्त्री ने कहा कि सफलता के सूत्र हमें चाणक्य नीति में प्राप्त होते हैं। भारत अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. सदाशिव द्विवेदी ने बताया कि अर्थशास्त्र लोक से जुड़ता है। शास्त्र का लोक में अनुप्रयोग उसकी उपयोगिता को मजबूत करता है। पाठ्यक्रम में महाराष्ट्र, बंगाल, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात सहित कई प्रदेशों के प्रतिभागी शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनूप पति तिवारी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. ज्ञानेंद्र नारायण राय, डॉ. अमित पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें