फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU News:बीएचयू में रसायन शास्त्र के विद्यार्थियों को मिलेंगी दो छात्रवृत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में रसायनशास्त्र के विद्यार्थियों के लिए दो नई छात्रवृत्ति की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय को 1951 के पुरातन छात्र मदन मोहन कायस्थ और उनकी पत्नी ने 10 लाख रुपये का प्रतिदान दिया है। अगले शैक्षणिक सत्र ये छात्रवृत्तियां मिलेंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में शुरू किए गए प्रतिदान योजना में पुरातन छात्रों की ओर से विश्वविद्यालय में प्रतिदान दिया जा रहा है। बीएचयू से वर्ष 1951 में इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में एमटेक की डिग्री हासिल करने वाले मदन मोहन कायस्थ और उनकी पत्नी संतोष कायस्थ ने अपने माता पिता की स्मृति में छात्रवृत्ति देने की अपील विश्वविद्यालय से की है। इसके पहले 22 दिसंबर 2023 को रसायन शास्त्र एवं विधि में दो-दो विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के लिए 20 लाख रुपये दान में मिले थे। अब तक कुल छह छात्रवृत्तियों के लिए 30 लाख रुपये मिल चुके हैं। बीएचयू कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने सहयोग के लिए आभार जताया। कहा कि बीएचयू के प्रति विश्वविद्यालय के पुरातन छात्रों का लगाव और प्रतिबद्धता अतुलनीय है।विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. संजय कुमार, विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रो. एसएम सिंह के साथ ही रसायन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. मायाशंकर सिंह ने सभी के सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें