बीएचयू हृदय रोग विभाग में खाली पड़े बेड
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू अस्पताल में गंभीर मरीजों का कितना ख्याल रखा जा रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां हृदय रोग विभाग में बेड खाली होने के बाद भी मरीज को पर्चे पर नो बेड लिखकर उन्हें वापस लौटा दिया जा रहा है। ऐसे में मरीज दूसरे अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं।
अस्पताल के हृदय रोग विभाग में शुक्रवार की दोपहर में ऐसा ही मामला सामने आया। जिसमें हृदय रोग से ग्रसित बिहार निवासी मरीज सुरेश चौधरी को परिजन बीएचयू अस्पताल लेकर आये थे। जहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। सुरेश जब वार्ड में पहुंचे तो वहां पता चला कि हृदय रोग विभाग में कोई बेड नहीं है जबकि बीएचयू अस्पताल के चौथे तल स्थित हृदय रोग विभाग में शुक्रवार की दोपहर तक 14 बेड खाली रहे। सुरेश को बेड नहीं मिला तो वह इधर उधर भटक रहा है।