फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU News:वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का बीएचयू में समापन, 54 कैडेट्स थल सैनिक कैंप के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में चल रहा दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार को समाप्त होगा। बुधवार को समापन समारोह में कैंप कमांडेंट कर्नल जीपी सिंह ने कहा कि शिविर में मिला प्रशिक्षण व्यावहारिक जीवन में उपयोगी होता है। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस प्रशिक्षण से 54 कैडेट्स चयनित हुए हैं। 19 से 28 जुलाई तक चलने वाले इस कैंप में कैडेट्स को फायरिंग, परेड सहित सैनिकों दिए जाने वाले प्रशिक्षण की तर्ज पर अभ्यास करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

बीएचयू परिसर स्थित 28 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की ओर से 25 जून से शुरू होकर 4 जुलाई तक चले संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में वाराणसी के साथ ही गाजीपुर के 300 कैडेट्स को फायरिंग, परेड, मानचित्र अध्ययन सहित अन्य प्रशिक्षण दिए गए। इस दौरान छात्राओं की संख्या 250 रही। कर्नल जीपी सिंह ने बताया कि थल सैनिक कैंप के लिए चयनित 54 कैडेट्स चयनित हुए है। इसमें 27 छात्र और 27 छात्राएं हैं। छात्रों का प्रशिक्षण मेरठ और छात्राओं का प्रशिक्षण शाहजहांपुर में आयोजित होगा। समापन समारोह के दौरान डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर संगीता पीएस, 28 बटालियन से सूबेदार मेजर सुरेश प्रसाद, एनसीसी आफिसर लेफ्टिनेंट पूनम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें