फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू की मेडिकल छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी, मौके पर मिला तीन पेज का सुसाइड नोट

Sun, 23 Jun 2019 02:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कमरे में पड़ा छात्रा का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) की एक मेडिकल छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं मौके पर छात्रा के पास से सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन


बीएचयू के लेडी डॉक्टर हॉस्टल में रहने वाली एक जूनियर रेजिडेंट ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। इसकी सूचना हॉस्टल में रहने वालों को सुबह 10 बजे तब मिली जब सफाई के लिए कमरा खुलवाया गया।

नेत्र रोग विभाग में जूनियर रेजिडेंट मनीषा कुमारी बिहार की रहने वाली है और कमरा नंबर 41 में रहती थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची लंका पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। मौके से तीन पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि वह डिप्रेशन में थी। फरवरी में ही छात्रा को टीबी की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें