वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान की ओर से अंतर विभागीय खेल स्पर्धा आगाज में शनिवार को खेल प्रतियोगिताएं हुईं। फुटबॉल का स्वर्ण पदक जीतकर मैथ विभाग की टीम शतरंज में चार बाजी जीतकर टॉप पर है। महिला वर्ग का फाइनल मैथ और बॉटनी की टीम जबकि पुरुष वर्ग में जियो फिजिक्स और मैथ विभाग की टीम के बीच हुई। प्रियांश शुक्ल ने बताया कि मैथ की ओर से रमा मिश्रा, वेदांशी कश्यप, कृति राजपूत, जबकि बॉटनी विभाग की ओर से किर्ति आर्या, विशाखा और कोमल की टीम टॉप पर है। पुरुष वर्ग में जियो फिजिक्स की ओर से भरतजी मलहोत्रा, अमन यादव जबकि गणित विभाग की ओर से प्रियम दीक्षित, शिवम चौरसिया, जियोलॉजी विभाग ओर से राहुल सिंह और अभय अंतिम राउंड में खेलेंगे। फुटबॉल के फाइनल में मैथ विभाग की टीम ने जियोलॉजी विभाग को एक गोल से हराया। एक मात्र गोल मैथ विभाग की फाॅर्वर्ड खिलाड़ी रोशनी ने दूसरे हाफ के 17वें मिनट में गोल कर टीम को निर्णायक जीत दिलाई। जियोलॉजी विभाग ओर से श्री द्विवेदी, स्वर्णा तिवारी ने अच्छा खेल दिखाया। टेबल टेनिस के फाइनल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी सेंटर फाॅर इंटर डिसिप्लीनरी मैथेमेटिकल साइंसेज की टीम ने स्वर्ण जबकि फिजिक्स ने रजत और बॉटनी विभाग की टीम ने कांस्य पदक जीता। विजेताओं को सचिव प्रो. निर्मला होरो ने पुरस्कृत किया।