फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला डिजिटल विश्वविद्यालय बनने की ओर बढ़ा बीएचयू

Wed, 12 Apr 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
विज्ञापन
बीएचयू साल भर में डिजिटल यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाएगा। इसकी पहल मंगलवार से शुरू कर दी गई है। कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने मंगलवार को अधिकारियों संग बैठक की। ‘मिशन डिजिटल’ के तहत साल भर में बीएचयू को डिजिटल बनाने का लक्ष्य रखा है। यह देश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी होगी। इसकी जिम्मेदारी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को दी गई है। जल्द ही एमओयू साइन होगा।  
विज्ञापन

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के ग्लोबल हेड अजय सिंह और वाइस प्रेसिडेंट विपिन अरोड़ा समेत विशेषज्ञों ने इस संबंध में कुलपति से मुलाकात की। इसके तहत रिकार्ड्स डिजिटलाइज्ड किए जाएंगे। सर सुंदरलाल अस्पताल भी डिजिटल होगा। कुलपति ने जल्द कार्य शुरू करने के लिए एक विशेषज्ञ कमेटी बनाने की बात कही। रजिस्ट्रार डॉ. नीरज त्रिपाठी को इसके लिए निर्देश दिए। बैठक में परीक्षा नियंता डॉ. एमके पांडेय, संगणक केंद्र के समन्वयक प्रो. बच्चा सिंह, उप समन्वयक डॉ. विवेक सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, एल लायक, एमजे अग्रवाल, आशीष मुखर्जी, सुनील शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें