फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू : विकसित भारत <bha>@</bha>2047 पर होगा अंतरराष्ट्रीय संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में शुक्रवार से दो दिनों तक विकसित भारत 2047 के लिए तीन जरूरी पहलुओं शिक्षा, संस्कृति और नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय संवाद होगा। वैदिक विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। इसमें दुनियाभर के 200 से ज्यादा शोध छात्र और प्रोफेसर शामिल होंगे। कुल 10 सत्रों में शोध पत्रों पर मंथन होगा।
विज्ञापन

सत्रों की अध्यक्षता बीएचयू मेडिकल साइंस, आयुर्वेद, विज्ञान, दर्शन शास्त्र ,भूगोल,अर्थशास्त्र, संगीत विभाग से लेकर अन्य विषय के प्रोफेसर करेगें। इसमें तमिलनाडु ,केरल, आंध्रप्रदेश, हिमाचल, दिल्ली समेत नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों के विद्वान शामिल होगें। आयोजन सचिव. डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र ने बताया कि विज्ञान और धर्मशास्त्र को एक रास्ते पर लाकर ही भारत विकसित बनेगा। बदलते भारत से विकसित भारत की ओर धर्मशास्त्र और विज्ञान के बीच कैसे एक साथ चले इस पर मंथन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि रेक्टर प्रो. संजय कुमार करेगें। डॉ. मिश्र ने बताया कि पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह, प्रो. विश्वभर नाथ मिश्र, प्रो. संजय कुमार शर्मा के भी विशेष व्याख्यान होंगे। शनिवार शाम 4 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का उद्बोधन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें