बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान में प्रवेश लेने वाले नव प्रवेशित छात्रों को संस्थान में चलाए जाने वाले पाठ्यक्रमों और हॉस्टल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अनुशासन और नियमों का पालन करते रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।
बृहस्पतिवार को ऑनलाइन आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो.रमेश चंद, संकाय प्रमुख प्रो. एपी सिंह और हॉस्टल कोऑर्डिनेटर प्रो. रामकुमार सिंह ने छात्रों से बातचीत की। प्रो. रामकुमार सिंह ने जहां छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के साथ ही रहने के नियमों के बारे में बताया। संस्थान के निदेशक प्रो. रमेश चंद ने छात्रों से आह्वान किया कि कोरोना बीमारी को देखते हुए गाइडलाइन का पालन करते हुए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संस्थान की ओर से चलाए जाने वाले ऑनलाइन क्लास में सभी को नियमित रूप से भागीदारी करना चाहिए। कार्यक्रम में छात्र सलाहकार प्रो. पीके शर्मा, डॉ. वीरेंद्र कमल वंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।