फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU IMS का वार्षिकोत्सवः आज से 24 तक तक दिखेगा उत्सव जैसा माहौल

Mon, 19 Mar 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सांस्कृतिक समारोह के लिए बना कटआउट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान में आज से 24 मार्च तक उत्सव जैसा माहौल दिखेगा। संस्थान में 19 से 24 मार्च तक चलने वाले वार्षिकोत्सव में स्वास्थ्य मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


24 मार्च को होने वाले मुख्य समारोह में जानी मानी पंडवानी गायिका पद्मभूषण तीजन बाई के साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे शामिल होंगे। संस्थान में होने वाले इस उत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

इसको लेकर रविवार को दिन में प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं सहित अन्य प्रतियोगिता का रिहर्सल भी किया। चिकित्सा विज्ञान संस्थान-एक विकास यात्रा थीम पर होने वाले इस साल के कार्यक्रम में 1922 में स्थापना से लेकर अब तक के विकास को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए कट आउट, बैनर, चार्ट, मॉडल, चल चित्रों को शामिल किया जाएगा। इसमें संस्थान के मेडिसिन, आयुर्वेद, दंत चिकित्सा संकाय के पुरातन छात्रों को एक मंच पर लाने का प्रयास करते हुए 23 मार्च को समारोह मनाया जाएगा।

प्रेस एवं पब्लिकेशन समिति के संयोजक प्रो. आनंद चौधरी और सांगठनिक समिति के संयोजक प्रो. वीएन मिश्रा के मुताबिक 22-23 मार्च को स्वास्थ्य परीक्षण मेला, प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। जिसमें आयुर्वेद संकाय के चिकित्सकों सहित अन्य लोगों की ओर से कई तरह की जांच नि:शुल्क करने के साथ ही परामर्श भी दिया जाएगा।

इस बार पिछले चार सालों में चिकित्सा सुविधाओं के विकास को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिसमें सुपर स्पेशियकलिटी सेंटर, कैंसर संस्थान, ट्रामा सेंटर का लोकार्पण आदि शामिल है।

बताया कि 19 से 23 मार्च तक छात्रों, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए शैक्षणिक, साहित्यिक, क्रीड़ा, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अंतिम दिन 24 मार्च को स्वतंत्रता भवन में पुरस्कार वितरण समारोह होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें