बैंक आफ बड़ौदा के खाते से 80 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह के अनुसार छात्र के करीबी दोस्तों और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर खोजबीन की जा रही है।
छात्र की मौत मामले में एटीएस इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों से होगी पूछताछ
बीएचयू छात्र शिव प्रकरण में तत्कालीन इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी समेत अन्य 8 पुलिसकर्मियों पर दर्ज मुकदमे के बाद सीबीसीआईडी ने जांच तेज कर दी है। सीबीसीआईडी की एक टीम जल्द ही आरोपी पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी।
एटीएस वाराणसी यूनिट में इंस्पेक्टर भारत भूषण सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में भी खलबली मची हुई है। छात्र शिव के ढाई साल पुराने प्रकरण में अब कार्रवाई की तेजी से पीड़ित पिता को जहां न्याय की आस जगी है तो वहीं, आरोपी पुलिसकर्मियों में बेचैनी है।