फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में 19 दिन से बंद हॉस्टल के खुले ताले, कल से शुरू होंगी कक्षाएं

Sun, 14 Oct 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू पहुंचे छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में 24 सितंबर को मारपीट, पत्थरबाजी, आगजनी की घटना के बाद से बंद हॉस्टल रविवार को खोले गए। बंद हॉस्टल के ताले खुलते ही अपने सामान के साथ छात्र पहुंचे। कला संकाय और मेडिकल छात्रों को छात्रावास का आवंटन नए सिरे से किया जा रहा है।
विज्ञापन


छात्रों को एक फार्म दिया जा रहा, जिस पर अपने साथ ही अभिभावकों की ओर से शपथ पत्र के साथ ही घर का पता, मोबाइल नंबर आदि के बारे में पूरा ब्योरा देना है। इन छात्रों की कक्षाएं भी 15 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगी। हालांकि 13 ऐसे छात्रों को नोटिस दिया गया है, जिन्हें कमरा आवंटित नहीं किया जाएगा। इन पर फैसला स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर होगा।

बता दें कि सर सुंदरलाल अस्पताल में 24 सितंबर को फीमेल सर्जरी वार्ड में एक महिला के परिजन और रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मारपीट के बाद ही परिसर का माहौल बिगड़ा था। कला संकाय और मेडिकल छात्रों के बीच पूरी रात मारपीट हुई थी, आगजनी और पेट्रोल बम भी खूब चले थे।
विज्ञापन


इसके बाद 25 सितंबर से 28 सितंबर तक विश्वविद्यालय बंद करने और कला संकाय और मेडिकल छात्रों को हॉस्टल खाली करने का आदेश हुआ था। कुछ छात्र तो 25 सितंबर को ही घर चले गए जबकि 26 सितंबर की दोपहर तक बिरला छात्रावास, धनवंतरि, रूईया मेडिकल, सुश्रुत छात्रावास खाली करा दिया गया।

इस बीच 29 सितंबर को विश्वविद्यालय खुला लेकिन कला संकाय और मेडिकल के छात्रों की कक्षाएं न तो शुरू हुईं और न ही हॉस्टल खुला। शनिवार को कुलसचिव की ओर से आदेश जारी किया गया था कि रविवार से हॉस्टल खोले जाने के साथ ही कमरा आवंटित किए जाएंगे। 
विज्ञापन

इस बार परिवार के बारे में भी ली जा रही जानकारी

हॉस्टल लेने की प्रक्रिया करते छात्र - फोटो : amar ujala
बीएचयू में बंद हॉस्टल खुल गए इस बार कमरा आवंटन से पहले छात्रों का नए सिरे से सत्यापन किया गया है। इसमें उनके साथ-साथ उनके परिवार के प्रमुख सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली गई। वहीं अब समय-समय पर परिवार के सदस्यों से संपर्क करने के अलावा हर महीने छात्रों-अभिभावकों संग बैठक भी कराई जाएगी।

बता दें कि बीएचयू में 24 सितंबर को जूनियर डॉक्टरों व छात्रों के बीच हुई मारपीट और बवाल की घटना में आरोपी विधि संकाय के छह छात्रों को नोटिस दिया गया है। इन छह छात्रों को स्टैंडिंग कमेटी के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए 16 अक्तूबर को तलब किया गया है।

छात्र अभिनव पांडेय, प्रकाश सिंह, विक्रांत शेखर सिंह, सुमित कुमार सिंह, अनुपम कुमार और नीतिश सिंह को 16 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन के समक्ष बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें