फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल मेस में सब्सिडी और लाइब्रेरी में मिलें शोध की पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के विद्यार्थियों ने हॉस्टल की मेस में सब्सिडी, लाइब्रेरी में शोध की पुस्तकों के साथ ही कॉलेजों में फीस के नाम पर वसूली बंद करने की मांग की है। इस तरह की कई समस्याओं को लेकर कुलपति को दिए दस सूत्रीय मांग पत्र में छात्रों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में हुई एक बैठक में छात्रों ने एक-एक कर समस्याओं पर चर्चा की और फिर प्रशासन के स्तर पर इसका समाधान कराने का निर्णय लिया गया। कुलपति को दिए ज्ञापन में नेट की फेलोशिप के जेआरएफ फेलोशिप के कॉल तुलना में बढ़ाने, छात्रसंघ की बहाली, लाइब्रेरी में शोध की पुस्तकें बढ़ाने के साथ ही यहां समय सीमा पर बढ़ाने की बात कही गई है। इसके अलावा छात्रावासों में मेस की सब्सिडी दिए जाने, संबद्ध कॉलेजों के छात्रों को विश्वविद्यालय की तरह हेल्थ कार्ड, लाइब्रेरी सुविधा सहित कई मांग छात्रों ने कुलपति के समक्ष रखी है। कुलपति को ज्ञापन देने वालों में उत्कर्ष द्विवेदी, अभिषित त्रिपाठी,वैभव तिवारी, विकास यादव, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें