फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में लापरवाही, आक्सीजन का खाली सिलेंडर लेकर भटकते रहे परिजन

Tue, 30 May 2017 02:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
आक्सीजन का खाली सिलेंडर के साथ दिखे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में बिना वार्ड ब्वाय के मरीजों को आक्सीजन का सिलेंडर न देने की व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा है। मरीजों के जान की परवाह किए बिना उनके परिजनों को सिलेंडर सौंप दिया जा रहा है।

आजमगढ़ में कुछ दिन तक इलाज कराने के बाद आराम न मिलने पर गर्भवती महिला को शनिवार को अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। आक्सीजन का सिलेंडर भी लगाया गया था। डॉक्टरों ने उसके पेट में संक्रमण पाया और चेस्ट डिपार्टमेंट में जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन


सोमवार को परिजन उसे जांच कराने ले जा रहे थे, तभी सिलेंडर में आक्सीजन खत्म हो गई। पहले तो परिजनों ने दूसरा सिलेंडर लेने का प्रयास किया जब सहीं जानकारी नहीं मिल पाई तो खाली सिलेंडर लिए हुए ही स्ट्रेचर पर महिला को लेकर चल दिए।
विज्ञापन


आगे-आगे स्ट्रेचर पर महिला और पीछे खाली सिलेंडर लेकर परिजन चलते रहे। 

खुलेगा पूछताछ काउंटर
अस्पताल में दूरदराज से आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में नए सिरे से पूछताछ काउंटर बन रहा है। जांच संकुल के बगल में बने चार काउंटरों के माध्यम से मरीजों को ओपीडी, इमरजेंसी सेवाओं के साथ ही जांच, ब्लड बैंक आदि के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि जांच काउंटर बनकर तैयार हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें