फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में मरीजों को दिवाली का तोहफा, ओपीडी का पर्चा कटाने के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Wed, 07 Nov 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू का सर सुंदरलाल अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजनों को अब ओपीडी का पर्चा कटाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वह जब चाहे तब अस्पताल पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को दिवाली तोहफा देते हुए पर्चा काउंटर अब 24 घंटे खोले रहने का निर्णय लिया है। अब तक सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे तक ही पर्चा कटने की व्यवस्था थी।

 

सबसे अधिक राहत उन मरीजों को होगी जो दूर दराज से एक दिन पहले शाम को अस्पताल आ जाते थे और ओपीडी का पर्चा बनवाने के लिए भोर में ही लाइन लगाते थे। अस्पताल में दिवाली के एक दिन पहले मंगलवार से यह व्यवस्था शुरू हो गई लेकिन इसका औपचारिक शुभारंभ 15 नवंबर को होगा। 

विज्ञापन

अस्पताल में बनारस और आसपास के जिलों के साथ ही हर दिन बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, नेपाल आदि जगहों से पांच हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। इसमें दूर से आने वाले मरीज एक दिन पहले ही शाम को आ जाते हैं और अगले दिन सुबह पर्चा कटाने के लिए 101 नंबर पर्चा काउंटर पर सुबह से ही लगनी शुरू हो जाती थी।

 

विज्ञापन

....लेकिन अब ऐसा नहीं होगा

ओपीडी का समय तो नौ से चार बजे तक का है लेकिन दो बजे ही पर्चा काउंटर बंद हो जाता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पंजीकरण कक्ष में तीन काउंटर हमेशा खुले रहेंगे। इसमें एक काउंटर आयुष्मान भारत का जबकि दो काउंटर में भर्ती और ओपीडी वाले मरीजों का पंजीकरण होगा। अब तक ओपीडी वाला काउंटर बंद होने के बाद लोग इमरजेंसी से पर्चा कटाकर अपने पास रख लेते थे।
 
नई व्यवस्था लागू होने के पीछे आयुष्मान भारत योजना से अस्पताल का जुड़ना माना जा रहा है। ऐसा इसलिए कि इसके मरीज अगर अस्पताल आए तो उन्हें इलाज में कोई असुविधा न हो। सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्रा ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था शुरू हो गई है। इसके बाद लोगों को पर्चा काउंटर के बाहर सुबह लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। गोल्डेन कार्ड वाले मरीज भी नहीं भटकेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें