फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Hospital: हृदय रोग विभागाध्यक्ष ने चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ खोला मोर्चा, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

Thu, 17 Nov 2022 10:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो.केके गुप्ता और हृदय रोग विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर में एक बार फिर से रार छिड़ गई है। हृदय रोग विभाग में मरीजों की सुविधाओं को लेकर दोनों आमने-सामने हैं। 
 
विज्ञापन
हृदय रोग विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर और एमएस प्रो.केके गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहा है। आए दिन मरीजों को बिना इलाज के वापस होना पड़ रहा है। इसको लेकर अब विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने मरीजों का दर्द बयां करते हुए इसके लिए चिकित्सा अधीक्षक पर जबरन मरीजों की भर्ती रोकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के साथ ही पुराने अस्पताल में हृदय रोग विभाग के वार्ड में मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। स्थिति यह है कि सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में बने सीसीयू में मरीजों को भर्ती का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से मरीजों को बिना इलाज ही लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने पिछले दिनों भी इसको लेकर आवाज उठाई थी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में प्रो. ओमशंकर ने लिखा है कि अस्पताल के चिकित्साधीक्षक पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि पिछले 9 महीने से हृदय रोग विभाग के 41 बिस्तरों पर जबरन मरीजों की भर्ती रोकने से हर रोज मरीजों की मौत हो रही है। इस प्रकरण को लेकर वह मुखर हो गए हैं और आवाज बुलंद करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें