अभ्यर्थियों को ब्रीफ करते सेना अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार अभ्यर्थियों से अपील है कि वह किसी के भी झांसे में न आएं। किसी तरह का कोई फर्जीवाड़ा नहीं कर सकता है। चयन भर्ती प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। आर्मी इंटेलिजेंस के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई, कमिश्नरेट पुलिस और एसटीएफ तक अलर्ट है।
छावनी क्षेत्र में अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए दूसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। कैंट स्टेशन से रणबांकुरे मैदान तक जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। सुबह से लेकर रात तक अभ्यर्थियों के कैंट स्टेशन और सिटी स्टेशन, बनारस स्टेशन, कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंचे। रणबांकुरे मैदान की ओर दोपहर 2 बजे के बाद किसी वाहन को नहीं जाने दिया गया।
शुक्रवार को गोरखपुर के खजनी और गोरखपुर तहसील के 7045 अभ्यर्थियों की दौड़ होगी। हालांकि इन दोनों तहसील के अभ्यर्थी रात में ही छावनी क्षेत्र में पहुंच गए। कुछ अभ्यर्थी कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या नौ को अपना ठिकाना बनाए रखा।