फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू ने हल्दी, सोया और मटर से तैयार किया हाई प्रोटीन आइसक्रीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के शोधार्थियों ने हल्दी के करक्यूमिन, सोया और मटर प्रोटीन से आइसक्रीम तैयार की है। इसमें प्रोटीन की मात्रा 54 प्रतिशत तक बढ़ाई गई है। हल्दी के करक्यूमिन को प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट परत में सुरक्षित रखा गया जिससे 90.92 से 97.23 प्रतिशत तक दक्षता प्राप्त हुई। ये आइसक्रीम पाचन परीक्षणों में बेहतर है। करक्यूमिन के शरीर में बेहतर अवशोषण की पुष्टि हुई है। यह अध्ययन खाद्य एवं दुग्ध विभाग के पूर्व प्रोफेसर और बिहार विवि के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में किया गया है। ये एंटीऑक्सीडेंट युक्त हाई प्रोटीन आइसक्रीम है। हल्दी के करक्यूमिन को भी मिलाया गया है। यह शोध प्रतिष्ठित जर्नल ऑफ फूड प्रोसेस इंजीनियरिंग में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन में शिवांश सुमन, डॉ. सुनील मीणा और प्रो. राज कुमार दुआरी (बीएचयू), डॉ. शालिनी सिंह (बांदा कृषि विश्वविद्यालय) और प्रियव्रत गौतम (राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल) सह लेखक रहे। प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग, खासकर नियमित व्यायाम करने वालों को ज्यादा चीनी सेवन किए बिना ही प्रोटीन आवश्यकताएं पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें