कंपोजिट विद्यालय कबीरचौरा में बुधवार को एक विज्ञान कक्ष और डिजिटल कक्षा का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन दशाश्वमेध क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी रवींद्र वर्मा ने किया। यह पहल एनजीओ युवा अनस्टॉपेबल और जेएनटीएल केनव्यू ने संयुक्त रूप से की। इसका उद्देश्य बच्चों को आधुनिक और तकनीकी संसाधनों से जोड़ना है। खंड शिक्षा अधिकारी रवींद्र वर्मा ने कहा कि विद्यालयों में स्मार्ट क्लास लगने से बच्चों को सीखने और पढ़ने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के शैक्षिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।