फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मेधावियों को 48 लाख देगा BHU : यंग लाइब्रेरियन को मिलेगा माैका, ऐसे करें आवेदन; 17 फरवरी तक मौका

Tue, 28 Jan 2025 03:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

यंग लाइब्रेरियन के लिए बीएचयू ने आवेदन शुरू किया है। 17 फरवरी तक आवेदन का माैका है। चुने गए 20 मेधावियों एक साल तक कुल 48 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए अपने दस्तावेज मेल करने होंगे।
विज्ञापन
BHU में डॉ. एसआर रंगनाथन इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dr S Ranganathan Internship : बीएचयू में यंग लाइब्रेरियन बनने के लिए डॉ. एसआर रंगनाथन इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू हो गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी है। इसके तहत देश के टॉप-100 विश्वविद्यालयों और संस्थानों के 20 टॉपर्स बीएचयू में लाइब्रेरी साइंस की तकनीक सीखेंगे। 

विज्ञापन


सेंट्रल लाइब्रेरी समेत सभी 16 संकायों के पुस्तकालयों में एक साल तक सप्ताह के सभी छह दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। चुने गए 20 मेधावियों एक साल तक कुल 48 लाख रुपये दिए जाएंगे।

इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस (आईओई) के तहत हर एक को सालाना 2.40 लाख रुपये वेतन का भुगतान किया जाएगा। आवेदन का फॉर्मेट बीएचयू की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसे भरकर कॉपी मेल करने के साथ ही दिए गए पते पर सेंट्रल ऑफिस में डाक से भेजनी होगी। 
विज्ञापन


फेलोशिप की योग्यता लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एनआईआरएफ में शामिल टॉप-100 संस्थानों में से ही किसी एक की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा अधिकतम 26 साल है। पीजी के रिजल्ट में न्यूनतम अंक 50 प्रतिशत और 12वीं और स्नातक में 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।

प्रवेश परीक्षा के लिए दी जाएगी सूचना
चयन प्रवेश परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। भेजे गए आवेदन की स्क्रीनिंग करने के बाद प्रवेश परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को मेल के माध्यम से सूचना दी जाएगी। वहीं, वेबसाइट पर भी एडमिट कार्ड या कॉल लेटर जारी किया जाएगा। आवेदन sriccc_off@bhu.ac.in पर मेल करना होगा। हार्ड कॉपी सेंट्रल ऑफिस के स्पॉन्सर्ड रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल कंसल्टेंसी सेल में भेजनी होगी।

हर चौथे महीने तय होगी रिपोर्ट
  • हर चौथे महीने में लाइब्रेरियन इन युवाओं के सीखे गए काम की रिपोर्ट का विश्लेषण करेंगे।
  • छह महीने तक काम सीख चुके युवा लाइब्रेरियन के निर्देश पर इंटर्नशिप कर सकेंगे।
  • इंटर्न की ड्यूटी लाइब्रेरियन ही तय करेंगे।
  • साप्ताहिक अवकाश के अलावा हर महीने सिर्फ ढाई दिन की ही छुट्टियां मिलेंगी।
  • किसी भी शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जा सकती है। नाइट ड्यूटी भी देनी होगी।
विज्ञापन

यहां पर 11.53 लाख किताबें
बीएचयू की सेंट्रल लाइब्रेरी सयाजी राव गायकवाड़ लाइब्रेरी में 11.53 हजार किताबें, 13,365 जर्नल और 361 कंप्यूटर्स हैं। महामना के आग्रह पर मद्रास से आए डाॅ. रंगनाथन ने 1933 में अपने बनाए गए कोलन सिस्टम को यहां लागू किया। वैज्ञानिक ढंग से किताबों को तेजी से ढूंढकर निकालने के लिए उन्होंने ये तकनीक दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें