फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निगम दे रहा कर का बोझ, कैसे संचालित करें अस्पतालं

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक का संचालन करने वाले डॉक्टर नगर निगम की ओर से लगाए जाने वाले अलग-अलग करों को लेकर परेशान हैं। शनिवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में उन्होंने अपनी बात रखी। उनका कहना है कि गृहकर, कूड़े के उठान का कर, मेडिकल वेस्ट निस्तारण के कर के अलावा भी इतना बोझ नगर निगम ने डाल रखा है कि अस्पताल का संचालन मुश्किल हो गया है। पारदर्शिता के लिहाज से एकल कर प्रणाली की व्यवस्था होनी चाहिए। आने वाले मेयर को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही डॉक्टरों ने यह भी कहा कि कर को लेकर नगर निगम की ओर से दबाव दिया जा रहा है, अब उससे त्रस्त हो गए हैं। अगर कोई राहत नहीं मिलती है तो बैठक करने के बाद प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताएंगे। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें