फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू को चार साल बाद मिले स्थायी कुलसचिव, परीक्षा नियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में चार साल बाद स्थायी कुलसचिव और परीक्षा नियंता की तैनाती हुई है। साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुलसचिव के पद पर राजन श्रीवास्तव का नाम तय हुआ। डॉ.अवधेश कुमार को परीक्षा नियंता बनाया गया है। राजन इसके पहले आईआईटी बीएचयू में संयुक्त कुलसचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हाल ही में राजन श्रीवास्तव को अमेठी के राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में कुलसचिव बनाया गया था। विवि में कुलसचिव और परीक्षा नियंता का पद पिछले 4 साल से अस्थायी था। इस पर करीब तीन महीने पहले से ही नियुक्ति के लिए स्क्रीनिंग का काम तेज हो गया। इसमें कुलसचिव पद के लिए 18 जबकि परीक्षा नियंता पद के लिए भी 16 लोगों ने आवेदन किया था। पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार शनिवार को कुलपति आवास के सामने होल्कर भवन में सुबह 9 बजे से साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद विवि की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि आईआईटी बीएचयू में संयुक्त कुलसचिव रहे राजन श्रीवास्तव को बीएचयू का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। राजन आईआईटी बीएचयू में कार्यवाहक कुलसचिव का पद भी संभाल चुके हैं। परीक्षा नियंत्रक पद पर संयुक्त कुलसचिव डॉ. अवधेश कुमार का नाम तय किया गया है। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने राजन श्रीवास्तव को कुलसचिव बनने पर बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें