फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मेयर ने दो वार्डों में नलकूप का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने शुक्रवार को तुलसीपुर वार्ड स्थित राम जानकी मंदिर में नलकूप का शिलान्यास किया। 65.67 लाख रुपये की लागत से तुलसीपुर वार्ड और 126.80 लाख की लागत से दनियालपुर में नलकूप की आधारशिला रखी गई। मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोक-कल्याणकारी प्रेरणा से नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इन दोनों वार्डों में नलकूप के निर्माण से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों को पेयजल की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। मेयर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। दनियालपुर में मिनी नलकूप और 3112 मीटर लंबी एचडीपीई पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि शहर के हर वार्ड का समान विकास करना हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम में सिंधु सोनकर, अतुल पांडेय, कौशल्या, श्याम आसरे मौर्य, प्रवीण राय, विवेक कुशवाहा, पून्नू लाल, अजय बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें